Untitled Document


     
 
 
-
 

फ्यूचर समाचार के बारे में  

फ्यूचर समाचार फ्यूचर पॉइंट (पंजीकृत) द्वारा प्रकाशित की जाती है। यह तंत्र-मंत्र एवं ज्योतिष की एक सर्वश्रेष्ठ पत्रिका है जो कि हिन्दी में प्रकाशित की जाती है। इस पत्रिका को १९९७ में आरम्भ किया गया था तथा इस समय यह एक मासिक पत्रिका है। यह एक पंजीकृत पत्रिका है तथा आर.एन. आई. पंजीकरण संख्या ६५९५४/९७ है।

फ्यूचर पॉइंट के बारे में   

फ्यूचर पॉइंट (एन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजी एण्ड ऑकल्टिज्म) एक पंजीकृत संस्था है तथा पंजीकरण क्रमांक एस.-३२९३३/९८ है।

इस संस्था का मूल लक्ष्य ज्योतिष तथा हस्त रेखा विज्ञान, तंत्र- मंत्र-यंत्र जैसे संबद्ध विषयों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा मानकीकरण करना है, जिससे इस विज्ञान के उपयोग से मानवता की सेवा की जा सके तथा इस क्षेत्र में होने वाली प्रगति के बारे में सबको पता चल सके। हमारी टीम हमेशा ज्योतिष, हस्त रेखा विज्ञान, अंक विज्ञान, हस्ताक्षर विज्ञान, परा विज्ञान, तंत्र, मंत्र, यंत्र आदि क्षेत्रों में होने वाले शोध कार्यों के प्रति समर्पित रहती है।

फ्यूचर पॉइंट द्वारा समय-समय पर, भारत में ज्योतिषीय सम्मेलनों का आयोजन किया जाता रहा है। यह संस्था एक मासिक ज्योतिषीय पत्रिका फ्यूचर समाचार भी प्रकाशित करती है, जिसका विपणन देश भर में किया जाता है। ऑल इंडिया एस्ट्रोलॉजर्स डायरेक्ट्री तथा दिल्ली एस्ट्रोलॉजर्स डायरेक्ट्री के तीन संस्करण भी प्रकाशित किये जा चुके हैं, जिनमें क्रमशः भारत तथा दिल्ली के ७००० ज्योतिषियों के नाम और पते दर्ज हैं।

 फ्यूचर पॉइंट संस्था नक्षत्र प्रदर्शनी में भी, सहआयोजक के तौर पर, भाग लेती है, जिसका आयोजन प्रति वर्ष इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (भारतीय व्यापार विकास द्वारा किया जाता है।
 
Untitled Document
-
© फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।