Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

क्या पति पत्नी मे प्रेम संबंध की प्रगाढ़ता वास्तु उपाय द्वारा बढ़ाई जा सकती हैं ?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

वास्तु समाधान

अपने वास्तु विशेषज्ञ से जानिए

पं. गोपाल शर्मा

अपने वास्तु विशेषज्ञ से जानिए

पं. गोपाल शर्मा (बी.ई.)

 

प्रश्न १. इस मकान में हम जब से आए हैं, मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं। किसी भी तरह की उन्नति नहीं हो रही है। हम न तो इस मकान को बेच सकते हैं और न ही तोड़-फोड़  कर पा रहे हैं। स्थिति अत्यंत दयनीय है कृपया नक्शा देखकर स्थायी समाधान बताने का कष्ट करें।

गोदावरी त्रिपाठी, आनन्दपुर

उत्तर  आपके घर का दक्षिण पूर्वी भाग अशुभ है। चूंकि यह हिस्सा खरीदना शायद आपके लिए इन हालात में संभव न हो, इसलिए बरामदे से पीछे आंगन में जाने वाले दरवाजे को दीवार लगाकर बंद करना ज्यादा व्यावहारिक रहेगा। हवा व रोशनी के लिए खिड़की रखी जा सकती है। आंगन में जाने के लिए पश्चिम के बरामदे से बाहर रोड पर आकर पुनः मुख्य द्वार से गौशाला के पास से अंदर जाना पडे+गा।

इस उपाय से मकान दो हिस्सों में तबदील हो जाएगा और परेशानियों में कमी आ जाएगी। पूजा घर भी  बरामदे के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लाना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

 

प्रश्न २. आपके द्वारा वास्तु विशेषांक फ्यूचर समाचार पत्रिका में प्रेरणात्मक विचारों को पढ़कर आत्मसंतुष्टि हुई एवं भविष्य में आशा की नई किरण दिखाई दी। कृपया नक्शा देखकर बताएं कि क्या इस प्लॉट में कोई वास्तु दोष है? यदि है, तो कृपया समाधान बताएं।

            श्रवण बलीराम, झारखंड

उत्तर  दक्षिण दिशा में भी तीन जोन बनते हैं। दक्षिण व पूर्व की संधि द्वारा दक्षिण-पूर्व अच्छा दक्षिण व पश्चिम की संधि द्वारा दक्षिण-पश्चिम खराब व बीच के हिस्से (दक्षिण दिशा) में रास्ता औसत माना जाता है। 

यदि T point उत्तर पूर्व से आ रहा हो, तो अच्छा वरना खराब माना जाता है। आपके प्लॉट में यह T point दक्षिण व दक्षिण पश्चिम का है तो यह स्वास्थ्य तथा धन की भारी हानि का कारण एवं पुरुष वर्ग के लिए घातक भी हो सकता है।

आपको घर का मुख्य द्वार T point  से हटकर दक्षिण पूर्व में बनाना चाहिए। मुख्य द्वार के दरवाजे में दहलीज लगाना, उसके नीचे चांदी की स्ट्रिप लगाना व पिरामिड लगाना T point के बुरे असर को कम करता है।

यदि मकान बनाएं तो T point के असर को कम करने के लिए बाहरी दीवार पर एक से तीन कन्वेक्स मिरर लगाएं।

आपको इस प्लॉट को सस्ते में बेच देना चाहिए क्योंकि सब उपायों के बाद भी आपके सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि की कोई गारंटी नहीं है। 

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।