Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

क्या पति पत्नी मे प्रेम संबंध की प्रगाढ़ता वास्तु उपाय द्वारा बढ़ाई जा सकती हैं ?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

 

  ग्रह स्थिति 

शेयर बाजार : तेजी मंदी

  ग्रह स्थिति अप्रैल

शेयर बाजार : तेजी मंदी अप्रैल
   

शेयर बाजार में मंदी-तेजी

 रिपन गुलाटी

द्योयर बाजार में मंदी-तेजी

रिपन गुलाटी

ग्रहों की गोचर स्थिति : सूर्य 14 मार्च को 22 बजकर 30 मिनट पर मीन राषि में प्रवेष करेगा। मंगल 10 मार्च को 22 बजकर 40 मिनट पर वक्री गति से मार्गी गति में आएगा। बुध 14 मार्च को 20 बजकर 41 मिनट पर मीन राषि में तथा 30 मार्च को प्रातः 04 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेष करेगा। गुरु मास भर कुंभ राषि में गोचर करेगा और 22 मार्च को 19 बजकर 37 मिनट पूर्व में उदित होगा। शुक्र 02 मार्च को 22 बजकर 02 मिनट पर मीन राशि में तथा 27 मार्च को प्रातः 02 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा। शनि मास भर कन्या राशि में वक्री गति से गोचर करेगा। राहु मास भर धनु राशि में और केतु मास भर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

01 से 05 मार्च : मास और सप्ताह की शुरुआत में बाजार मंदी से प्रभावित होगा। 02 मार्च को थोड़े सुधार की संभावना है किंतु दबाव बना रहेगा। 03 मार्च को भी मंदी ही रहेगी, किंतु 04 मार्च को स्थिति में बदलाव आएगा। 05 मार्च को बाजार की स्थिति अच्छी हो सकती है। इस सप्ताह तकनीकी, रसायन, ऊर्जा, सरकारी, बैंकिंग तथा एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में मंदी किंतु चीनी, मनोरंजन व वाहन के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। निवेश, जमीन-जायदाद, सीमेंट, इस्पात तथा फार्मास्यूटिकल के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव रहेगा। 04 मार्च से चीनी के क्षेत्र में मंदी का रुख बनेगा और बैंकिंग के क्षेत्र में सुधार आएगा।

08 से 12 मार्च : इस सप्ताह बाजार की शुरुआत में मंदी का प्रभाव होगा। 09 मार्च को स्थिति में सुधार होगा और 10 मार्च को तेजी के संकेत मिलेंगे। यह रुख 12 मार्च तक बना रह सकता है। इस सप्ताह निवेश, जमीन-जायदाद, दूरसंचार चीनी, मनोरंजन, वाहन, इस्पात, सरकारी, ऊर्जा और एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में मंदी रहेगी।  बैंकिंग, सीमेंट, रसायन व फार्मास्यूटिकल के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। 10 मार्च से बैंकिंग के क्षेत्र में सुधार आएगा  किंतु चीनी व मनोरंजन के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

15 से 19 मार्च : इस सप्ताह 15 मार्च से 19 मार्च तक हल्के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में सप्ताह भर तेजी बनी  रहेगी। बैंकिंग, निवेश और दूरसंचार के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। ऊर्जा, सरकारी व एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में भी तेजी की संभावना प्रबल है। तकनीकी, इस्पात, दूरसंचार, सीमेंट और फार्मास्यूटिकल के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, किंतु रसायन, चीनी, वाहन और मनोरंजन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी।

22 से 26 मार्च : 22 से 24 मार्च तक बाजार में तेजी का रुख बनेगा। 25 मार्च को बाजार पर कुछ दबाव की संभावना है जो 26 मार्च तक बना रह सकता है।  बैंकिंग, ऊर्जा, सराकरी, एफ.एम.सी.जी., इस्पात, जमीन-जायदाद और कच्चे तेल में तेजी किंतु तकनीकी, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल, निवेश व दूर संचार के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। चीनी, वाहन, रसायन व मनोरंजन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी।

29 से 31 मार्च : 29 मार्च को बाजार में तेजी बनेगी। 30 मार्च को मंदी का रुख होगा जो 31 मार्च तक बना रहेगा। 29 मार्च को चीनी के क्षेत्र में तेजी रहेगी।  इस्पात, जमीन जायदाद, बैंकिंग और रसायन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी। निवेश, दूर संचार, तकनीकी, सीमेंट और फार्मास्यूटिकल के क्षेत्रों में उतार-चढ़ावकी स्थिति रहेगी। ऊर्जा, सरकारी व एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में तेजी की संभावना है।

 

नोट : उपर्युक्त फलादेश पूरी तरह ग्रह स्थिति पर आधारित है। पाठकों का बेहतर मार्गदर्शन ही इसका मुख्य उद्देश्य है। कोई निर्णय लेने से पहले निवेशक को उन अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो बाजार को प्रभावित करते हैं। कृपयायाद रखें कि व्यापारी की सट्टे की प्रवृत्ति और निर्णय लेने की शक्ति में कमी तथा भाग्यहीनता के कारण होने वाले नुकसान के लिए लेखक, संपादक एवं प्रकाशक जिम्मेवार नहीं हैं।

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।