Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

क्या पति पत्नी मे प्रेम संबंध की प्रगाढ़ता वास्तु उपाय द्वारा बढ़ाई जा सकती हैं ?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

ज्योतिषीय सामग्री

यंत्रों के लॉकेटों की उपयोग विधि

पं. रमेश शास्त्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भौतिक जीवन में आनंद, उमंग और उत्साह होना अत्यंत आवश्यक है। परंतु चिंताओं से ग्रसित लोगों को हमेशा खुशियों से वंचित पाया गया है और अनेक चिंताएं मनुष्यों को घेरती जा रही हैं,

कभी स्वास्थ्य, कभी व्यापार, कभी कर्ज की चिंता, बीमारी की चिंता एवं विवाह की चिंता आदि ऐसी हजारों चिंताएं हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए यंत्र लॉकेट एक सरल एवं चमत्कारी विधि है। अगर यंत्र का लॉकेट मानव जीवन के लिए उपयोग में लाया जाए, तो धारक को अवश्य ही शांति मिलती है।

लॉकेट के सहारे अनेक लोगों ने दुर्लभ कार्य संपन्न किये हैं, ऐश्वर्य पाया है। साधारण सा दिखने वाला चमत्कारी लॉकेट अपने आप में असीमित शक्ति को समाहित किये रहता है, जिसे साधारण व्यक्ति समझने में असफल है।

लॉकेट का उपयोग, जन्म से मरण तक प्रत्येक क्षण, आवश्यक है। लॉकेट २ धातुओं, में ज्यादा शुभ माना गया है- पहला सोने से बना और दूसरा चांदी से बना। इनका महत्व सबसे अधिक समय तक रहता है। चांदी में निर्मित अलग-अलग लॉकेट हैं, जिनके प्रभाव से जातक अपनी परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है।

धारण विधि तथा मंत्र : सोऽहं यंत्र लॉकेट का प्राण माना जाता है । किसी भी यंत्र के लॉकेट को प्रतिष्ठित एवं जागृत करने के लिए ईशान आदि चारों कोणों में बीज मंत्र द्वारा लॉकेट की पूजा की जाती है। उस यंत्र से संबंधित देवता की षोडषोपचार विधि से पूजा-अर्चना की जाती है। दसों दिशाओं में १० दिक्पालों की पूजा होती है। यंत्र साधक, अपने इष्ट देव का स्मरण कर के, लॉकेट को पंचामृत एवं गंगा जल से अभिसिंचित कर के, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजा करता है। उसके बाद लॉकेट को, स्वच्छ मन से, धारण करें।

सर्वश्रेष्ठ श्री यंत्र का लॉकेट

श्री यंत्र का लॉकेट का विशेष महत्व है। लक्ष्मी, सरस्वती, ब्रह्मणी, तीनों धन वृद्धि, कर्ज से संबंधित धन पाने के लिए श्री यंत्र उपयोगी है। श्री यंत्र के लॉकेट की चल प्रतिष्ठा होती है।

उपयोग : व्यापार में वृद्धि के लिए इस लॉकेट को गले में धारण करें, या तिजोरी में रख सकते हैं, जिससे धन-धान्य की वृद्धि होती है।

वेल वृक्ष की छाया में लॉकेट की उपासना करने से लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न होती है और अचल संपत्ति प्रदान करती है।

लाभ : खुशहाल जीवन पाने हेतु श्री यंत्र का लॉकेट, श्रद्धापूर्वक, हमेशा धारण करें तथा देवी का भोग लगाएं, तो शीघ्र ही इसका चमत्कार होता है। लॉकेट धारण करने से पहले कमल गट्टे की माला पर १०८ बार इस मंत्र का जाप कर के धारण करें।

मंत्र : ओम ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः

  • महामृत्युंजय यंत्र (प्राणरक्षक) लॉकेट : आयुवर्धक भावी, दुर्घटनाओं और अकाल मृत्यु को रोकने वाला, स्वास्थ्यवर्धक और भयंकर रोगों से मुक्ति दिलाने वाला महामृत्युंजय यंत्र का लॉकेट है। आज की विकट परिस्थितियों में प्रत्येक मानव अपने आपको बहुत ही अशांत अनुभव करता है। जो अशांत है, उसे सुख कहां? अशांतस्थ कुतः सुखम?

महामृत्युंजय यंत्र का उपयोग जिस प्रकार पूजा के लिए होता है, उसी प्रकार धारण के लिए भी होता है।

÷यंत्र चिंतामणि' में भगवान शिव ने प्राणों की रक्षा के लिए ÷मृत्युंजय यंत्र' का विधान बतलाया है। जब कोई शासक, अथवा शत्रु घात करना चाहता हो, दिन-रात पीछे पड़ा रहता हो, तो, आत्मरक्षा के लिए महामृत्युंजय यंत्र का लॉकेट अनुकूल है।

लॉकेट का लाभ : जो व्यक्ति यह लॉकेट धारण करता है, तो उसपर जादू-टोने आदि तथा ऊपरी हवाओं का असर नहीं पड़ता। मारकेश की दशा एवं शनि की साढ़े साती में इसका विशेष उपयोग होता है। इस लॉकेट को धारण करने से जातक स्वस्थ रहते हैं। भगवान शिव की साधना एवं स्तुति के लिए इसका अपना महत्व है एवं महामृत्युंजय पाठ करने से बहुत लाभ होता है।

मंत्र : ओम त्र्‌यम्बकं यजामहे सुगधिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृताम्‌॥
 

  • विद्याप्रदायक सरस्वती लॉकेट : विद्या प्राप्ति जीवन की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती है। सरस्वती की उपासना से बुद्धि में तीव्रता आती है।

आज का युग बौद्धिक युग है। बौद्धिक विकास को ले कर चारों तरह तरह-तरह के परीक्षण, प्रतियोगिताएं एवं परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। बुद्धिहीन व्यक्ति मूर्ख कहलाता है। उसकी कहीं इज्जत नहीं होती। ऐसे व्यक्तियों की बुद्धि को कुशाग्र करने के लिए, मंदबुद्धि वालों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए एवं स्मरण शक्ति की तीव्रता के लिए सरस्वती यंत्र का लॉकेट एक मात्र अवलंबन है।

विद्या प्रदान करने की अपरमित शक्ति मां सरस्वती में ही है। यह लॉकेट मां सरस्वती के बीज मंत्रो द्वारा निर्मित किया जाता है।

प्राण प्रतिष्ठा : लॉकेट को प्रातः काल, स्नानादि के बाद, गंगा जल और कच्चे दूध में डुबो कर, उसे स्वच्छ कपड़े से पोंछ कर, लाल धागे में डाल कर, पूजा स्थान पर रख दें और तुलसी की माला से १०८ बार, बुधवार के दिन, जाप करें। बाद में अपने गले में धारण करें।

मंत्र : ओम श्री सरस्वत्यै नमः
 

संतान सुख प्राप्ति लॉकेट : मानव जीवन में प्रत्येक विवाहित दंपति को स्वस्थ संतान प्राप्ति की अभिलाषा होती है, जो वृद्धावस्था में सुखी जीवन यापन में सहारा दे सके। बहुत से प्राणी, संतान के लिए भरपूर प्रयत्नों के बावजूद, संतान से वंचित रह जाते हैं। इस कार्य के लिए संतान गोपाल लॉकेट बहुत ही चमत्कारी है। यह लॉकेट प्रतिभावान और दीर्घायु संतान की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। संतान गोपाल लॉकेट को अपने गले में धारण करें और पुत्र प्राप्ति की माला से संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करें। लॉकेट को प्रातः काल बृहस्पतिवार धारण करें।

मंत्र : ओम नमः शक्तिरूपाय मम गृहे पुत्र कुरु कुरु स्वाहा।

इस मंत्र को १०८ बार जपें और एक माला प्रत्येक दिन अवश्य जप करें।
 

दुर्गा बीसा लॉकेट : यह लॉकेट सिद्धिप्रदायक एवं सुख-शांतिप्रदायक है। इस लॉकेट को धारण करने से सभी प्रकार की विन-बाधाएं दूर होती हैं। मनोकामना पूर्ति हेतु इस लॉकेट को मंगलवार के दिन, अमावस्या को मध्य रात्रि में, पूजा स्थल में शुद्धतापूर्वक रख कर, लाल फूलों एवं मंत्र से पूजन करें।

मंत्र : ओम ऐं हीं क्लीं चामुंडाय विच्चे'

Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।