Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

क्या पति पत्नी मे प्रेम संबंध की प्रगाढ़ता वास्तु उपाय द्वारा बढ़ाई जा सकती हैं ?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

ज्योतिषीय समाचार तथा गतिविधियां

फ्यूचर पॉइंट द्वारा पूर्व जन्म पुनरावर्तन चिकित्सा

(Past Life Regression Therapy) पर कार्यशाला का आयोजन

दिनांक : १४ मार्च २०१०
वक्ता :
सुश्री संगीता गुप्ता
स्थान :
X-35 ओखला फेज-२, नई दिल्ली-११००२०
शुल्क :
१०००/-

आगामी १४ मार्च २०१० को फ्यूचर पॉइंट के ओखला स्थित प्रधान कार्यालय में पूर्व जन्म पुनरावर्तन चिकित्सा (Past Life Regression Therapy) पर एक कार्यषाला का आयोजन होने जा रहा है। कार्यषाला में इस चिकित्सा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित श्रोताओं के पूर्व जन्म का सम्मोहन के द्वारा विष्लेषण कार्यशाला में ही किया जाएगा।

विषय परिचय :
पूर्व जन्म पुनरावर्तन का महत्व चेतन और अचेतन मन
जीवन में सम्मोहन की उपयोगिता
सम्मोहनजन्य भाव-समाधि
(Hypnotic Trance)
बाल्यावस्था की चिकित्सा - मानसिक आघात
(Trauma), हकलाहट, संबंध में आई कटुता, क्रोध आदि से मुक्ति

संगीता गुप्ता दिल्ली की रेकी ग्रैंडमास्टर पूर्व जन्म पुनरावर्तन चिकित्सा (Past Life Regression Therapy) की विशेषज्ञ हैं जो पिछले १५ साल से अध्यात्म जगत से जुड़े लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। सम्मोहन के द्वारा हम चेतन मन को शांत कर इस जन्म की पूर्व यादों को उजागर कर सकते हैं और उनको शांत कर सकते हैं। इस प्रकार अनेक तरह के भीतों (Phobia), बीमारियों तथा संबंधों की समस्याओं आदि से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्व जन्म पुनरावर्तन चिकित्सा (Past Life Regression Therapy) के माध्यम से आप रचनात्मक प्रतिभा प्राप्त कर सकते हैं एवं सुस्ती, झुंझलाहट व गुस्सा आदि से निजात पा सकते हैं। यह आपको कार्याशाला में प्रायोगिक रूप में करवाया जाएगा।

कार्यशाला में तात्विक सम्मोहन के द्वारा बचपन की दुखद घटनाओं की स्मृति से मुक्ति दिलाई जाएगी और पूर्व जन्म में कैसे प्रवेश किया जाए यह भी बताया जाएगा।

उपर्युक्त कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि शुल्क का भुगतान फ्यूचर पॉइंट प्रा. लि. के नाम दिल्ली में देय चेक अथवा नकद के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी शाखा में खाता सं. ३०९३०९७४४९४ में करें और फोन द्वारा सूचित करें।

संपर्क सूत्र- संजय अग्रवाल फोन : ०११-४०५४१०४०, राजीव मेहता- फोन : ०११-४०५४१०२१/२२

ध्यान रहे, कार्यशाला की सीटें सीमित हैं। इसलिए अपना आरक्षण जल्द से जल्द कराएं


मेड़ता सिटी में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-आयुर्वेद-संस्कृति महासम्मेलन

दिनांक २-४ मार्च २०१०

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मेड़ता सिटी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-आयुर्वेद-संस्कृति महासम्मेलन का कुछ अपरिहार्य कारणों से तिथि परिवर्तन किया जा रहा है। यह सम्मेलन गत १७ जनवरी को होना था, किंतु अब इसका आयोजन आगामी ०२ मार्च को होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महासम्मेलन का समापन ०४ मार्च को होगा। सम्मेलन में देश-विदेश के जाने माने ज्योतिर्विद भाग लेंगे। इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक विद्वज्जनों को पंजीकरण के शुल्क के रूप में ५००/- रुपये की राशि देय होगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

पं. नारायण शर्मा कौशिक
श्री सालासर पंचांग एवं परशु प्रज्ञा (पाक्षिक), सारड़ा बाजार मेड़ता सिटी, नागौड़-३४१५१० राजस्थान
फोन : ०१५९०-२२०७९२ मो. : ०९४१३९३०२४७


गाजियाबाद में विश्वशांति महायज्ञ एवं परिचर्चा का आयोजन

दिनांक : ०६-०७ मार्च, २०१०
स्थान :
मीनामल की धर्मशाला, हापुड़ रोड, गाजियाबाद (उ.प्र.)

आगामी ६-७ मार्च २०१० को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मीना मल की धर्मशाला में श्री स्वामी रामजी जनसेवा संस्थान (पंजी.) के दिषा निर्देषन में मासिक पत्रिका एवं समाचारपत्र सर्वज्ञ मुनि ज्योतिष दर्पण द्वारा आयोजित विश्व शांति महायज्ञ एवं अंतर्राष्ट्रीय विराट ज्योतिष सम्मेलन में सभी विद्वान बंधुगण आमंत्रित हैं। सम्मेलन में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भाग लेने के इच्छुक विद्वज्जन अपने आने की पूर्व सूचना देकर व्यवस्था में सहयोग दें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
पं. सतेंद्र भारद्वाज (आयोजक)
सी-८, लोहिया नगर, मेरठ रोड, गाजियाबाद (उ.प्र.)
मो. : ०९८७१०५०४२२, ०९८७१५४४८४२

श्रीमती रमा देवी (सह आयोजक), मो. : ०९९७१९८०२६५


जालंधर में ९वां ज्योतिष सम्मेलन

दिनांक : १८ अप्रैल, २०१० (रविवार)
स्थान :
जल विलास पैलेस, वर्कशॉप चौक, जालंधर शहर

ज्योतिष सम्मेलन हेतु सभी ज्योतिर्विदों को आमत्रिंत किया जाता है। सम्मेलन में लाल किताब, वर्षफल, वास्तु, मंगल दोष, साढे+साती, ऋणपितृ एवं विशेष उपायों पर चर्चा होगी।

इस सम्मेलन के मुख्य अध्यक्ष गुरु राकेश जी (संस्थापक राहु धाम चतैआनी कॉलोनी, जमशेर डेयरी कॉप्लैक्स जमशेर, जालंधर) होंगे। स्मारिका हेतु अपना शोध पत्र और अपना फोटो साथ जरूर भेंजे।

भोजन आवास की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी, यात्रा भत्ता देय नहीं। आम जनता की समस्याओं का समाधान हस्त रेखा एवं जन्म कुंडली द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

संपर्क सूत्र :
भृगु ज्योतिष शोध मंच, (मिठ्ठा बाजार जालंधर, (पजांब)।

सोमनाथ मो : ०९८७२१३३५१८
राजेन्द्र बिट्टू, (संस्थापक
BJSM), मो : ०९८१५००३४००
रोहित सेखड़ी (अध्यक्ष
DLI-NCR BJSM),
मो : ०९९६८९४०३९०
जगमोहन महाजन मो : ०९८७२६४६७४


भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन का आयोजन

दिनांक : २४-२५ अप्रैल, २०१०
स्थान :
कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई

आगामी २४-२५ अप्रैल को फ्यूचर पॉइंट व अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में ज्योतिष एवं वास्तु पर एक विषाल अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में देष-विदेष के जाने-माने ज्योतिर्विद भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देष्य ज्योतिष द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करना है। लगभग ५०० से अधिक ज्योतिर्विद इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। ठहरने-खाने की व्यवस्था आयोजक के द्वारा मुफ्त प्रदान की जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

पं. जयंत पांडेय-कात्यायनी ज्योतिष,
१०/बी, स्ट्रीट एन.पी.ए, सेक्टर-५ भिलाई (छत्तीसगढ़)
फोन : ०७८८-२२७९९१८, मो. : ०९३२९०१२०२१
ईमेल :
mail@katyaayanijyotish.com

फ्यूचर पॉइंट X-35, ओखला, फेज-२,
नयी दिल्ली-११००२०
दूरभाष : ०११-४०५४१०००/१०


२५वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-वास्तु -तंत्र-योग-सर्वधर्म महाकुंभ का आयोजन

दिनांक : २४-२५ मई, २०१०
स्थान :
श्री सत्य साइं इंटरनेशनल सेंटर, भीष्म पितामह मार्ग, प्रगति विहार, लोदी रोड, नई दिल्ली

आगामी २४ मई को दिल्ली के प्रगति विहार स्थित श्री सत्य साइं इंटरनेशनल सेंटर में इंडियन एस्ट्रॉलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट तथा विश्व ज्योतिष अध्यात्म विश्वविद्यापीठ व जनकल्याण के तत्वावधान में २५वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-वास्तु -तंत्र-योग-सर्वधर्म महाकुंभ आयोजन होने जा रहा है। जिसमें चर्चा के विषय इस प्रकार हैं :

मानव कल्याण एवं विश्वशांति में सर्वधर्म का सहयोग।
विश्व में आतंकवाद - आतंक का अंत कब तक?
विश्व में सुख शांति के साथ भारत का संबंध।
भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

डॉ. महर्षि जे. जाह्नवी (राजज्योतिषी)
इंडियन एस्ट्रॉलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट इंडिया (पंजी.)
÷आस्था', धर्मपुर, आसाम रोड, जसीडीह, वैद्यनाथ धाम, देवघर,

झारखंड (भारत) पिन-८१४१४२,मो. : ०९४३१३९६८०४, ०९१९९११०३१६


बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन

दिनांक : २६, २७ जून २०१०
स्थान :
श्री देव मंदिर, बैंकॉक

आगामी २६ जून को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित श्री देव मंदिर के परिसर में एक अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के जाने माने ज्योतिर्विद भाग लेंगे। इस हेतु भारतीय ज्योतिर्विदों का प्रतिनिधि मंडल २५ जून को दिल्ली से प्रस्थान करेगा और वापसी ३० जून को होगी। इस दौरान पटाया के लोटस शॉपिंग मॉल में खरीदारी भी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

डॉ. पी. शैलेष नायडू
क्वा. नं. डी-१५९, कोरबा पश्चिम विद्युत नगर, सी. एस. इ.बालकनी छत्तीस गढ़ मो. ०९८२७१६७५२९, ०९४०६४४०३४९

इमेल :
-naidu_shailesh@yahoo.com

Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।