Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

क्या पति पत्नी मे प्रेम संबंध की प्रगाढ़ता वास्तु उपाय द्वारा बढ़ाई जा सकती हैं ?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

आपके पत्र

 

संग्रहणीय अंक

फ्यूचर समाचार पत्रिका मुझे सर्वाधिक प्रिय है, इसका हर अंक मुझे असीम आनंद प्रदान करता है। फरवरी का विद्या बाधामुक्ति विशेषांक अपने उत्कृष्ट लेखों के कारण एक संग्रहणीय अंक है। मुखपृष्ठ पर मां शारदे का चित्र दिव्य है।  संपादकीय सारगर्भित तथा अन्य सभी लेख और स्तंभ सराहनीय हैं। पत्रिका की इस गरिमा को बनाए रखें।

-डॉ. प्रमोद कोयल, सेठी नगर, उज्जैन

गागर में सागर

फ्यूचर समाचार का हर अंक पठनीय होता है। सारगर्भित संपादकीय, शोधपरक आलेखों, सत्यकथा, वास्तु परामर्ष आदि के फलस्वरूप यह पत्रिका गागर में सागर की लोकोक्ति को चरितार्थ करती है।

विषिष्ट संपादन के लिए कोटि-कोटि साधुवाद।

-षैलेष प्रताप सिंह षास्त्री, दुर्गापुर

उपयोगी था फरवरी अंक

मैं पिछले दो सालों से फ्यूचर समाचार का नियमित पाठक हूं। ज्योतिष जगत की पत्रिकाओं यह सर्वश्रेष्ठ है। ज्योतिष तथा उससे जुड़े अन्य विषयों पर इतने सारगर्भित आलेख अन्य किसी भी पत्रिका में नहीं मिलते। आकर्षक कलेवर एवं सरल भाषा के कारण यह पत्रिका ज्योतिर्विदों के साथ-साथ आम पाठकों के लिए भी इसका हर अंक उपयोगी और संग्रहणीय होता है।

पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना!

-आर.पी.सिंह, कंकड़ बाग, पटना

तथ्यपूर्ण सत्यकथा

फरवरी के अंक में सितारों की कहानी स्तंभ में अमिताभ बच्चन की सफलता का ज्योतिषीय विश्लेषण अत्यंत रोचक था। लेखक ने इस महान सितारे के फिल्मी जीवन के कई अनुछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला है, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। रुचिका गिरहोत्रा की मृत्यु पर आधारित सत्यकथा भी तथ्यपूर्ण थी। वहीं, पढ़ाई में आने वाली बाधाओं और उनसे मुक्ति के उपायों की जानकारी के कारण यह अंक छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

-सर्वेश्वर शर्मा, वाराणसी

अच्छा लगा फरवरी अंक

फरवरी का विद्या बाधामुक्ति विषेषांक बहुत अच्छा लगा। विद्याध्ययन में आने वाली बाधाओं तथा उनसे मुक्ति के उपायों की इतनी विशद जानकारी बाजार में उपलब्ध किसी अन्य ज्योतिषीय पत्रिका में नहीं मिलती। हम छात्रगण के लिए यह अंक विशेष रूप से संग्रहणीय है। इतनी सारी विशिष्ट जानकारी के लिए संपादक साधुवाद के पात्र हैं।

-नरेश कुमार यादव, बेगू सराय

एक अनूठी पत्रिका

मैं आपकी पत्रिका का नियमित पाठक हूं। इसका हर अंक अपने आप में अनूठा होता है। फरवरी के अंक में हृदय रोगियों के लिए वरदान मुद्राविज्ञान आलेख अत्यंत ज्ञानवर्धक था। इसमें वर्णित मुद्राएं सरल हैं जिनका अभ्यास कर एक आम व्यक्ति भी हृदय के कुछ आम रोगों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। आग्रह है कि इस तरह के ज्ञानवर्धक आलेख भविष्य में भी प्रकाशित करते रहें।

-सुनील सक्सेना, सहारनपुर

सारगर्भित संपादकीय

मैं फ्यूचर समाचार का नियमित पाठक हूं। पत्रिका का संपादकीय सारगर्भित और तत्यपूर्ण होता है। गत फरवरी का संपादकीय छात्रोपयोगी था जिसका पढ़ाई के प्रति गंभीर छात्रगण लाभ उठा सकते हैं। निवेदन है कि ऐसे ही उत्कृष्ट संपादकीय से पाठकों का मार्गदर्शन करते रहें।

पत्रिका के साथ भेजा जाने वाला हर उपहार भी उत्कृष्ट होता है। इसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं।

- रामानुज मिश्रा, मेरठ

पाठकों के सुझाव आमंत्रित हैं। आप किस विषय पर विशेषांक पढ़ना पसंद करेंगे, हमें लिखें।         

-सं.

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।