Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document

मुख्य पृष्ठ

आपके पत्र

संपादकीय

ज्योतिषीय समाचार

ज्योतिषीय सामग्री

व्रत/पर्व

आवरण कथा

सत्य कथा

फलित विचार

सितारों की कहानी

विविधा

वास्तु विज्ञान

हेल्थ कैप्सूल

हस्तरेखा

विचार गोष्ठी

अध्यात्म

पावन स्थल

ज्ञान सरिता

समस्या समाधान

वास्तु परामर्श

वास्तु समाधान

टोटके

राशिफल

शेयर बाजार

ग्रह स्थिति व्यापार

पुस्तक समीक्षा

पंचांग

राहुकाल

ग्रह स्पष्ट

प्रश्न जन्मपत्री

मुफ्त उपहार

तारा डूबने पर विवाह करने से वैवाहिक जीवन कष्टमय हो जाता है?
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

  ग्रह स्थिति फरवरी

शेयर बाजार : तेजी मंदी फरवरी

  ग्रह स्थिति मार्च

शेयर बाजार : तेजी मंदी मार्च

शेयर बाजार में मंदी-तेजी फरवरी २०१०

 रिपन गुलाटी

सूर्य १३ फरवरी को प्रातः 01 बजकर ३८ मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल वक्री गति से अपनी नीच कर्क राशि में गोचर करेगा और ०७ फरवरी को २१ बजकर १५ मिनट पर उसका पूर्व में उदय होगा। बुध ०६ फरवरी को ०५ बजकर १५ मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में और २६ फरवरी को प्रातः ०५ बजकर ४७ मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तथा २६ फरवरी को ही १८ बजकर ५५ मिनट पर पूर्व में अस्त होगा। बृहस्पति मास भर कुंभ राशि में गोचर करेगा। शुक्र ०६ फरवरी को २२ बजकर ५१ मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और ०९ फरवरी को शुक्र ०६ बजकर ४८ मिनट पर उसका पश्चिम में उदय होगा। शनि मास भर वक्री गति से कन्या राशि में, राहु मास भर धनु राशि में और केतु मास भर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

01 से ०५ फरवरी

बाजार की शुरुआत में अस्थिरता का माहौल रहेगा, जिसमें तेजी का प्रभाव ज्यादा हो सकता है। ०२ फरवरी को  तेजी में वृद्धि होगी। ०३ फरवरी को बाजार फिर अस्थिरता में रहेगा, किंतु ०४ और ०५ फरवरी को तेजी आएगी। इस सप्ताह एफ.एम.सी.जी., सरकारी, ऊर्जा, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल और रसायन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी। चीनी, मनोरंजन, वाहन, बैंकिंग व तकनीकी के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। दूर संचार, निवेश, कच्चे तेल, इस्पात और जमीन-जायदाद में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा।

०८ से १२ फरवरी

पूर्व में जो अस्थिरता बनी थी उसकी समाप्ति के साथ बाजार स्वस्थ ढंग से व्यापार करेगा और धीरे-धीरे बढ़ोतरी की ओर बढ़ेगा। ०९ फरवरी को तेजी बनेगी। १० और ११ फरवरी को उतार-चढ़ाव बनेगा, किंतु रुख तेजी का रहेगा। १२ फरवरी को तेजी की स्थिति बनेगी। बैंकिंग, तकनीकी, फार्मास्यूटिकल और सीमेंट के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। निवेश, दूर संचार, चीनी, मनोरंजन, वाहन और के रसायन क्षेत्रों पर दबाव रहेगा। ऊर्जा, सरकारी, इस्पात, जमीन-जायदाद, कच्चे तेल और एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा।

१५ से १९ फरवरी

सप्ताह की शुरुआत में बाजार पर दबाव बनेगा। १६ फरवरी को बदलाव के कोई विशेष संकेत नहीं हैं। १७ फरवरी को कुछ सुधार होगा। १८ और १९ फरवरी को उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह वाहन, ऊर्जा, सरकारी, चीनी, एफ.एम.सी.जी. और मनोरंजन के क्षेत्रों में मंदी किंतु दूर संचार, निवेश, सीमेंट व फार्मास्यूटिकल के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। बैंकिंग, कच्चे तेल व जमीन-जायदाद में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

२२ से २६ फरवरी

सप्ताह की शुरुआत में बाजार में तेजी का रुख रहेगा। २३ फरवरी को भी तेजी बनी रहेगी। २४ फरवरी को कुछ दबाव बनेगा। २५ और २६ फरवरी को तेजी का ही रुख  बनेगा। इस सप्ताह दूर संचार, निवेश, फार्मास्यूटिकल और सीमेंट के क्षेत्रों में तेजी किंतु तकनीकी, रसायन, वाहन, चीनी और मनोरंजन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी। बैंकिंग, जमीन-जायदाद, इस्पात व कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा।

नोट : उपर्युक्त फलादेश पूरी तरह ग्रह स्थिति पर आधारित है। पाठकों का बेहतर मार्गदर्शन ही इसका मुख्य उद्देश्य है। कोई निर्णय लेने से पहले निवेशक को उन अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो बाजार को प्रभावित करते हैं। कृपयायाद रखें कि व्यापारी की सट्टे की प्रवृत्ति और निर्णय लेने की शक्ति में कमी तथा भाग्यहीनता के कारण होने वाले नुकसान के लिए लेखक, संपादक एवं प्रकाशक जिम्मेवार नहीं हैं।

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।