Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

वास्तु समाधान

अपने वास्तु विशेषज्ञ से जानिए

पं. गोपाल शर्मा

प्रश्न-१.    मैं व्यापार में हानियों से काफी परेशान हूं, जिसकी वजह से मेरा स्वास्थ्य खराब रहता है और मानसिक तनाव बना रहता है। कृपया हमारे घर के भूतल का नक्शा देखकर वास्तु परामर्श दें।

राजीव तोमर

गणेश नगर, दिल्ली

उत्तर- आपके घर का दक्षिण-पश्चिम भाग बढ़ा हुआ है, जो आपकी आर्थिक हानियों एव समस्याओं का मुख्य कारण है। इस दिशा के बढ़ने से बीमारी एवं अनचाहे खर्च बढ़ते हैं। यदि गैराज में से पीछे जाने का दरवाजा बंद कर दिया जाए और अंदर से ही सीढ़ी निकाल ली जाए, तो यह दोष दूर हो जाएगा। हमारा अभिप्राय है कि यदि मुख्य भवन का गैराज या उसके ऊपर बने कमरों का रास्ता अलग कर दें, तो बढ़ा हुआ हिस्सा अलग हो जाएगा। क्योंकि यह दक्षिण-पश्चिम कोना है, इसलिए इसका कवर होना बहुत अच्छा है, परंतु बढ़ना अच्छा नहीं है। ऊपर लिखित सुझाव को कायान्वित करना यदि संभव न हो, तो पश्चिम/उत्तर-पश्चिम में भवन की सीध तक परगोला डाल सकते हैं। इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उत्तर-पश्चिम में बना मुख्यद्वार भी नकारात्मक है। उत्तर-पूर्व की ओर आने-जाने के लिए अलग से छोटा दरवाजा बनाएं और इसे केवल गाड़ियों को खड़ा करने के लिए ही खोलें।

प्रश्न-२. हमारे प्लॉट का नक्शा देखकर बताएं कि यहां घर बनाना ठीक रहेगा या नहीं।

सुनील कुमार झा

बोकारो, झारखंड

उत्तर- आपके प्लॉट का दक्षिण-पूर्व भाग बढ़ा हुआ है, जो धन हानि, मुकदमेबाजी एवं स्वास्थ्य (मुख्यतः घर की महिलाओं का) के खराब होने का सूचक है। प्लॉट के दक्षिण एवं उत्तर-पूर्व में पीपल के दो पेड़  हैं, पीपल की छाया भी घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है। आपके प्लॉट के दक्षिण-पश्चिम एवं उत्तर-पूर्व में टी-पॉइंट है। उत्तर-पूर्व का टी-पॉइंट शुभ होता है, परंतु इसके दक्षिण-पश्चिम में होने से घर के स्वामी को स्वास्थ्य में खराबी, आर्थिक समस्याओं एवं दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। दक्षिण में पार्क होने से भी अनचाहे खर्च होते हैं। इस तरह यह प्लॉट घर बनाने के लिए शुभ नहीं है, आप इस प्लॉट का प्रयोग व्यापार के लिए कर सकते हैं।

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।