Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

   ग्रह स्थिति 

शेयर बाजार : तेजी मंदी
   ग्रह स्थिति दिसंबर  शेयर बाजार : तेजी मंदी दिसंबर

शेयर बाजार में मंदी-तेजी

 रिपन गुलाटी

ग्रहों की गोचर स्थिति : सूर्य 16 दिसंबर को 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 20 दिसंबर को 18 बजकर 55 मिनट पर वक्री गति से कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध 01 दिसंबर को 22 बजकर 03 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति 20 दिसंबर को 24 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र 14 दिसंबर को 05 बजकर 18 मिनट पर पूर्व में अस्त होगा और 21 दिसंबर को 05 बजकर 23 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। शनि मासभर कन्या राशि में गोचर करेगा। राहु धनु राशि में और केतु मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

01 से 04 दिसंबर : बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होगी और दिन के बढ़ने के साथ समांतर रूप से व्यापार होगा। 02 दिसंबर को बाजार में अस्थिरता के संकेत मिलते हैं। 03 और 04 दिसंबर को भी यही रुख रहेगा, किंतु मंदे का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह मनोरंजन, वाहन, चीनी, रसायन, दूर संचार, निवेश आदि के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। ऊर्जा, तकनीकी, जमीन-जायदाद, कच्चे तेल, गैस, सरकारी, एफ.एम.सी.जी, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल आदि के क्षेत्रों में मंदी रहेगी। बैंकिंग के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

07 से 11 दिसंबर : 07 दिसंबर को बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, किंतु 08 दिसंबर को कुछ सुधार हो सकता है। 09 से 11 दिसंबर तक बाजार पर मंदी का प्रभाव रहेगा। इस सप्ताह ऊर्जा, एफ.एम.सी.जी., चीनी, मनोरंजन, वाहन, सरकारी आदि क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। बैंकिंग के क्षेत्र में मंदी रहेगी। जमीन-जायदाद, गैस, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

14 से 18 दिसंबर : सप्ताह की शुरुआत में कुछ मंदी रहेगी। 15 दिसंबर को उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। 16 तथा 17 दिसंबर को मंदी, किंतु 18 दिसंबर को बाजार में तेजी का रुख बनेगा। 14 दिसंबर से चीनी में विशेष तेजी का रुख बनेगा, जो 16 दिसंबर तक बना रह सकता है। 18 दिसंबर को बैंकिंग के क्षेत्र में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस सप्ताह दूर संचार, निवेश, ऊर्जा, सरकारी, एफ.एम.सी.जी. आदि क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न होगी। जमीन-जायदाद, गैस, इस्पात और कच्चे तेल में मंदी रहेगी। सीमेंट, फार्मास्यूटिकल, तकनीकी आदि के क्षेत्रों में भी मंदी रहेगी। मनोरंजन व वाहन के क्षेत्रों में तेजी का माहौल रहेगा।

21 से 24 दिसंबर : 21 दिसंबर को बाजार के खुलते ही तेजी के संकेत मिलेंगे। किंतु 22 दिसंबर को अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को बाजार में पुनः तेजी बनेगी, किंतु इस तेजी में भी अस्थिरता बनी रहेगी। इस सप्ताह तकनीकी, दूर संचार, जमीन-जायदाद, गैस, तेल, निवेश, इस्पात, बैंकिंग आदि के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। चीनी, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल, वाहन, मनोरंजन, ऊर्जा, सरकारी व
एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा।

28 से 31 दिसंबर : इस सप्ताह बाजार तेजी के रुख के साथ खुलेगा और सप्ताह भर हल्के उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना रहेगा। इस सप्ताह बैंकिंग, जमीन-जायदाद, निवेश, इस्पात, दूर संचार आदि के क्षेत्रों में तेजी और तकनीकी व रसायन के क्षेत्रों में मंदी रहेगी। सीमेंट, फार्मास्यूटिकल, ऊर्जा, चीनी, सरकारी, वाहन, एफ.एम.सी.जी. व मनोरंजन के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

नोट : उपर्युक्त फलादेश पूरी तरह ग्रह स्थिति पर आधारित है। पाठकों का बेहतर मार्गदर्शन ही इसका मुख्य उद्देश्य है। कोई निर्णय लेने से पहले निवेशक को उन अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो बाजार को प्रभावित करते हैं। कृपयायाद रखें कि व्यापारी की सट्टे की प्रवृत्ति और निर्णय लेने की शक्ति में कमी तथा भाग्यहीनता के कारण होने वाले नुकसान के लिए लेखक, संपादक एवं प्रकाशक जिम्मेवार नहीं हैं।

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।