Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

   ग्रह स्थिति 

शेयर बाजार : तेजी मंदी
   ग्रह स्थिति दिसंबर   शेयर बाजार : तेजी मंदी दिसंबर

शेयर बाजार में मंदी-तेजी

 रिपन गुलाटी

ग्रहों की गोचर स्थिति : सूर्य १६ नवंबर को ११ बजकर ११ मिनट पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। मंगल मासभर कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध १२ नवंबर को १० बजकर ०९ मिनट पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और २९ नवंबर को 01 बजकर ४७ मिनट पर उसका पश्चिमोदय होगा। गुरु मासभर मकर राशि में गोचर करेगा। शुक्र ०३ नवंबर को १० बजकर ४४ मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में  तथा २७ नवंबर को ०८ बजकर ५८ मिनट पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शनि मासभर कन्या राशि में रहेगा। राहु १७ नवंबर को १४ बजे मकर राशि से धनु राशि में और केतु १७ नवंबर को १४ बजे कर्क राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

०२ से ०६ नवंबर : मास के शुरू में बाजार तेजी के साथ खुलेगा। तेजी का यह रुख ०५ नवंबर तक बना रहेगा। ०६ नवंबर को बाजार पर कुछ दबाव बन सकता है किंतु रुख तेजी का ही बना रहेगा। इस सप्ताह बाजार को तेजी की ओर ले जाने वाले क्षेत्रों में बैंकिंग, ऊर्जा, दूर संचार व निवेश का सहयोग सबसे अधिक देखने को मिलेगा। चीनी, मनोरंजन, रसायन, तकनीकी, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल, सरकारी व एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में भी तेजी बनेगी। जमीन-जायदाद, कच्चे तेल, गैस, इस्पात आदि के क्षेत्रों में दबाव रह सकता है।

०९ नवंबर से १३ नवंबर : बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होगी, लेकिन दिन भर उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। तेजी का यह रुख १० नवंबर से १२ नवंबर तक बना रह सकता है। १३ नवंबर को बाजार कुछ समांतर रूप से व्यापार करेगा। इस सप्ताह बैंकिंग, चीनी, मनोरंजन, वाहन, निवेश, तकनीकी, दूर संचार आदि के क्षेत्रों में तेजी रहेगाी। ऊर्जा, सरकारी और एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में तेजी रहेगी, परंतु दबाव भी बना रहेगा। सीमेंट, फार्मास्यूटिकल समांतर रूप से आगे बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद, रसायन, कच्चे तेल, गैस, इस्पात आदि के क्षेत्रों में मंदा रह सकता है।

१६ से २० नवंबर : बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होगी। १७ नवंबर को तेजी में वृद्धि होगी। यह रुख १८ नवंबर को भी बना रह सकता है। १९ नवंबर को विदेशी बाजार में मंदा आएगा जिसका प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है।  मंदे में अगर वृद्धि हुई तो ३० नवंबर को भी वही स्थिति बनी रहेगी। चीनी, वाहन, बैंकिंग, मनोरंजन, निवेश, दूर संचार, ऊर्जा, सरकारी, एफ.एम.सी.जी. आदि के क्षेत्रों में तेजी रहेगी। तकनीकी के क्षेत्र में दबाव रहेगा। सीमेंट, फार्मास्यूटिकल में उतार-चढ़ाव किंतु जमीन-जायदाद, रसायन, कच्चे तेल, गैस, इस्पात आदि के क्षेत्रों मंदा रहेगा।

२३ से १७ नवंबर : बाजार की शुरुआत में कुछ दबाव रहेगा किंतु दिन के बढ़ने के साथ-साथ दबाव हटेगा और बाजार तेजी के रुख की ओर बढ़ेगा। २४ नवंबर को कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। २५ से २७ नवंबर तक बाजार में तेजी बनी रहेगी। इस सप्ताह दूर संचार, आइ.टी. निवेश, ऊर्जा, सरकारी और एफ.एम.सी.जी. के क्षेत्रों में दबाव रहेगा। बैंकिंग, तकनीकी, चीनी, मनोरंजन, वाहन, रसायन आदि के क्षेत्रों में तेजी किंतु सीमेंट और  फार्मास्यूटिकल समान रूप से बढ़ेंगे।  इस्पात, जमीन-जायदाद आदि के क्षेत्रों में मंदा रहेगा।

३० नवंबर : बाजार में तेजी का रुख रहेगा। किसी विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। इस प्रकार मास का अंत तेजी के रुख के साथ ही होगा।

नोट : उपर्युक्त फलादेश पूरी तरह ग्रह स्थिति पर आधारित है। पाठकों का बेहतर मार्गदर्शन ही इसका मुख्य उद्देश्य है। कोई निर्णय लेने से पहले निवेशक को उन अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो बाजार को प्रभावित करते हैं। कृपयायाद रखें कि व्यापारी की सट्टे की प्रवृत्ति और निर्णय लेने की शक्ति में कमी तथा भाग्यहीनता के कारण होने वाले नुकसान के लिए लेखक, संपादक एवं प्रकाशक जिम्मेवार नहीं हैं।

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।