Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

समस्या समाधान

राजज्योतिषी पं. जयप्रकाश शर्मा

समस्या समाधान

राजज्योतिषी पं. जयप्रकाश शर्मा ;लाल धागे वालेद्ध

 

प्रश्न : क्या मेरी प्रेमिका मुझे सच्चा प्यार करती है? क्या मेरा विवाह उसके साथ हो सकेगा? वह मुझे कभी पैसे लेकर धोखा तो नहीं देगी?

-विपिन कुमार, मेरठ
-२७.०४.१९८०, २३ः४०, मेरठ

उत्तर : आपकी प्रेमिका आपको धोखा नहीं देगी। यदि आप विवाहित नहीं हैं, तो वह आपसे प्रेम विवाह भी कर सकती है। परंतु आपको उसे पैसा सोच समझकर ही देना चाहिए। यदि संभव हो, तो पैसा देना तुरंत बंद कर दें, क्योंकि वह पैसा लेने के लिए आपसे झूठ बोल सकती है। अतः सतर्क रहें।

प्रश्नः      जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु मुझे कौन सा रत्न धारण करना चाहिए और किस इष्टदेव की पूजा करनी चाहिए?

पुनीत, हिसार

 २३.१२.१९८६, ४ः३०, हिसार

उत्तरः      आप सवा ७ रत्ती का मोती चांदी की अंगूठी में सोमवार की प्रातः सीधे हाथ की कनिष्ठिका में धारण करें तथा हनुमान जी को इष्टदेव मानकर उनकी पूजा अर्चना करें। वैसे, किन्हीं भी भगवान को इष्टदेव मानकर निष्ठा, प्रेम और विश्वास के साथ पूजा करेंगे, तो लाभ अवश्य मिलेगा। आपके लिए  २०२० तक का समय अति शुभ रहेगा।

प्रश्नः      पुत्र प्राप्ति का योग कब तक है?

सत्यनारायण गुप्ता, टोंक

 २८.१०.१९६२, १९ः३०, टोंक

उत्तरः      मई २०१० के बाद एक वर्ष के भीतर आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। हर शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साढ़े ७ रत्ती का जरकिन चांदी की अंगूठी में शुक्रवार की प्रातः धारण करें। साथ ही गुरु के निम्नोक्त मंत्र क जप नियमित रूप से करें।

मंत्र : क्क ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवै नमः।

प्रश्नः      मेरी आयु ३० वर्ष हो चुकी है। एम.एन.सी. कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूं। विवाह नहीं हो पा रहा है, उचित मार्ग दर्शन करें।

अरविंद जिंदल, आगरा
०२.०२.१९७९, २१ः१५, आगरा

उत्तरः      सितंबर से विवाह के लिए अनुकूल समय आ चुका है, अतः चिंता न करें,  विवाह शीघ्र ही तय होगा तथा दाम्पत्य सुखमय रहेगा। हरे रंगे के वस्त्रों का उपयोग अधिक करें। साथ ही गुरु के निम्नलिखित मंत्र का यथासंभव जप नियमित रूप से करें। दिसंबर के अंत तक विवाह होने की संभावना प्रबल है।

मंत्र क्क ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवै नमः

प्रश्नः      मैं कर्ज व कर्ज संबंधी मुकदमों में उलझ गया हूं। छुटकारा कब व कैसे मिलेगा?

प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, कानपुर
०७.०२.१९४९, १३ः४८, कानपुर

उत्तरः      अभी तक आप पर शनि की ढैया चल रही थी, जिसके कारण आपको मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ रहा था। परंतु सितंबर से यह समाप्त हो चुकी है और आपका शुभ समय अब प्रारंभ हो चुका है। अब आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी। अपने पूजा स्थल पर ऋणमुक्ति बीसा यंत्र तथा बगलामुखी यंत्र की स्थापना करके नित्य प्रति उनकी पूजा-अर्चना करें। संभव हो तो साढ़े ५ रत्ती का पन्ना सोने की अंगूूठी में सीधे हाथ की कनिष्ठिका में धारण करें।

प्रश्नः      लगभग १० वर्षों से मैं आर्थिक कष्ट से ग्रस्त हूं, कृपया उचित उपाय बताकर मार्ग दर्शन करें।

गंगा नारायण शर्मा, कानपुर
०५.११.१९६२, २०ः४५, कानपुर

उत्तरः      आप पर पिछले ६ वर्षों से शनि की महादशा और पिछले ढाई वर्षों से शनि की ढैया चल रही थी। शनि की स्थिति आपकी कुंडली में अच्छी नहीं है, जिसके कारण आपको व्यवधान आ रहे थे। अब आपका अनुकूल समय आ रहा है, क्योंकि शनि की ढैया समाप्त हो चुकी है। प्रतिदिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं एवं निम्नलिखित महामृत्युंजय मंत्र का यथासंभव लघु जप करें। साथ ही शनि के १९००० मंत्रों का जप किसी पंडित से करवाकर दशांश का हवन करवाएं।

मंत्र : क्क हौं जूं सः क्क।

प्रश्नः      मैं कंप्यूटर इंजीनियरिंग का विद्यार्थी हूं। क्या मुझे पढ़ाई करने के पश्चात्‌ अच्छी नौकरी मिलेगी?

अमित अग्रवाल, कोटा
१४.०७.१९८९, १५ः३५, कोटा

उत्तरः      आपकी कुंडली के अनुसार आपका भाग्य बहुत प्रबल है, परंतु कार्य व्यवसाय की दृष्टि से कुंडली कमजोर है। आप कार्य क्षेत्र में वांछित सफलता प्राप्त करने में असफल रह सकते हैं,  अतः आपको भागय का भरोसा छोड़कर कर्म पर अधिक ध्यान देना होगा। तभी आपको सफलता प्राप्त हो पाएगी। सवा ७ रत्ती का माणिक्य सोने की अंगूठी में रविवार की प्रातः सीधे हाथ की अनामिका में धारण करें तथा प्रतिदिन प्रातः नहाने के बाद सूर्य को जल दें। साथ ही हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें।

प्रश्नः      मुझे प्रत्येक कार्य में असफलता मिल रही है, कृपया सफलता प्राप्ति हेतु उपाय बताएं।

आशुतोष (मोहन) शुक्ल, रायबरेली
०९.०३.१९८२, ११ः४०, उ.प्र.

उत्तरः      अभी आपका समय प्रतिकूल चल रहा है, जिसके कारण आपको अधिक प्रयास के बावजूद कम सफलता प्राप्त होती है। लेकिन अक्तूबर २००९ से स्थिति में कुछ सुधार आया है, अतः धैर्य रखें, कुछ समय पश्चात्‌ आपको कार्य में सफलता प्राप्त होने लगेगी। सवा ६ रत्ती का माणिक्य सोने की अंगूठी में रविवार की प्रातः अनामिका में धारण करें।

प्रश्नः      पिछले दो वर्षों से हर कार्य में असफलता मिल रही है? क्या मैं इंजीनियर बन पाऊंगा? इस हेतु अगर कोई उपाय हो तो वह भी बताएं।

संदीप सिंह पाल, मैनपुरी
३१.०१.१९९०, ११ः५५, दिल्ली

उत्तरः      आप इंजीनियर अवश्य बनेंगे। परंतु इसके लिए सतत प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सवा ६ रत्ती का पुखराज सोने की अंगूठी में गुरुवार की प्रातः सीधे हाथ की तर्जनी में धारण करें। साथ ही शनि के निम्नलिखित मंत्र का जप नियमित रूप से करें।

मंत्र : क्क प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

प्रश्नः      मैंने गैस एजेंसी के लिए आवेदन किया है। क्या मुझे यह एजेंसी मिल पाएगी? यदि हां, तो कब तक? शीघ्र मिलने के उपाय भी बताएं।

डॉ. विवेक विट्ठल महामुनी, सोसापुर
२८.१२.१९७३, ०३ः००, म.रा.

उत्तरः      आपको गैस एजेंसी अवश्य मिलेगी, परंतु इसमें बाधाएं आएंगी और अभी समय लग सकता है। अतः धैर्य न खोएं। जनवरी २०११ के बाद आपको यह एजेंसी मिलेगी। साढ़े ७ रत्ती का नीलम पंचधातु में शनिवार की शाम मध्यमा में धारण करें।

प्रश्नः      विवाह का योग कब होगा? प्रेम विवाह होगा या माता-पिता की इच्छानुसार?

विनय कुमार सिंह, दिल्ली
०५.१२.१९८०, १७ः१०, इटावा

उत्तरः      आपके विवाह का योग २०१२ में बनता है। निश्चित तौर पर पे्रेम विवाह ही होगा। साढ़े ७ रत्ती का जरकिन चांदी की अंगूठी में शुक्रवार की प्रातः अनामिका में धारण करें।

प्रश्नः      क्या मैं ज्योतिष के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता हूं? यदि नहीं, तो अन्य क्षेत्र बताएं।

रमेश चंद्र, प्रतापगढ़
२१.०८.१९६८, ११ः५५, प्रतापगढ़

उत्तरः      आप ज्योतिष के क्षेत्र में सफलता अवश्य प्राप्त कर सकते हैं, प्रयास करते रहें। साढ़े ६ रत्ती का नीलम पंचधातु में शनिवार की शाम सीधे हाथ की मध्यमा में धारण करें।

प्रश्नः      मेरे लिए आर्थिक संपन्नता हेतु उपाय बताएं।

ईश्वरदास चौधरी, नागपुर

२१.०९.१९७५, १७ः४०, म.रा.

उत्तरः      आप साढ़े ६ रत्ती का ओपल शुक्रवार की सुबह चांदी की अंगूठी में अनामिका में धारण करें। घर में श्री यंत्र की स्थापना करें और कमलगट्टे की माला पर निम्न मंत्र का जप नियमित रूप से करें।

    मंत्र : क्क ऐं ''ीं श्रीं क्लीं श्री महालक्ष्म्यै नमः।