Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

ज्योतिषीय समाचार तथा गतिविधियां

8 नवंबर से कृष्णामूर्ति पद्धति पर 5 दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का आयोजन

कृष्णामूर्ति पद्धति पर पहली बार ५ दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस लघु पाठ्यक्रम में कृष्णामूर्ति पद्धति के रचयिता प्रो. कृष्णामूर्ति के सूपुत्र श्री हरिहरन कृष्णामूर्ति व पुत्रवधू आरंभ से अंत तक कृष्णामूर्ति पद्धति विस्तार से सिखाएंगे।

यह अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ, दिल्ली के ओखला स्थित प्रधान कार्यालय में आगामी ०८ नवंबर को आरंभ होगा और १२ नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर श्री हरिहरण कृष्णामूर्ति श्रोताओं से प्रतिदिन प्रातः साढ़े १० बजे से सायं साढ़े ५ बजे तक कृष्णामूर्ति पद्धति के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाऐगी।

कृष्णामूर्ति पद्धति (के.पी.) के जनक कृष्णामूर्ति के पुत्र, ज्योतिष से जुड़े अनेकानेक पुस्तकों के रचयिता और ज्योतिष जगत में ख्यातनाम श्री के. हरिहरण के. पी. स्टेलर एस्ट्रॉलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, मद्रास (चेन्नई) के निदेशक हैं। ज्योतिष की प्रसिद्ध विधा कृष्णमूर्ति पद्धति में गहरी पैठ रखने वाले श्री हरिहरण को ज्योतिष का ज्ञान विरासत में मिला है।  अपने ज्ञान के बल पर इन्होंने देश विदेश में ज्योतिष का प्रचार प्रसार किया और ख्याति अर्जित की।

विषय परिचय :

  के. पी. व पाराशर पद्धति में भिन्नता

  जन्म पत्रिका का शुद्धीकरण

  प्रश्न कुंडली विवेचन

  कृष्णामूर्ति पद्धति में स्वामी नक्षत्रों की उपयोगिता

  ज्योतिष में कारकों की भूमिका

  वक्री, उच्च व अस्त आदि ग्रह कैसे कार्य करते हैं?

  विवाह समय का भविष्यकथन

  विदेश यात्रा

पांच दिवसीय लघु पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क ५०००/- रु. प्रति व्यक्ति निर्धारित है।

यह राशि इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में फ्यूचर पॉइंट के खाता संख्या - ४०८२९०७७५ में  जमा कराएं।

अथवा

उपयुक्त राशि का डिमांड ड्राफ्ट फ्यूचर पॉइंट के नाम से बनवाकर फ्यूचर पॉइट के कार्यालय - डी-६८, हौज खास, नयी दिल्ली-११००१६  में भेज कर अपना स्थान सुरक्षित कराएं।

भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को चाय और भोजन की व्यवस्था फ्यूचर पॉइंट के सौजन्य से निःशुल्क होगी।

अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए संपर्क करें :

श्री संजय कुमार अग्रवाल.
फोन नं. ०११-४०५४१०४०

श्री राजीव मेहता
फोन नं. ०११-४०५४१०२१

नोट : जो विद्यार्थी या ज्योतिषीगण, ज्योतिष विद्या का थोड़ा भी ज्ञान रखते हैं वे इस लघु पाठ्यक्रम में भाग लेकर कृष्णामूर्ति पद्धति सीख सकते है तथा कृष्णामूर्ति पद्धति को जानने वाले विद्वान ज्योतिषी अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।

 


टोंक में दस दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श शिविर का आयोजन

दिनांक           : १२ से २१ दिसंबर, २००९

स्थान : सुमीत मैरिज गार्डन, सुभाष बाजार, टोंक (राजस्थान)

आगामी १२ दिसंबर को राजस्थान के टोंक शहर स्थित सुभाष बाजार के सुमीत मैरिज गार्डन में दस दिवसीय ज्योतिष एवं वास्तु निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर में विद्वज्जन समस्याग्रस्त श्रोताओं की समस्याओं के निवारण के ज्योतिषीय उपाय बताएंगे। इस अवसर पर एक व्याख्यानमाला भी आयोजित की जाएगी जिसमें ÷विवाह में बाधा, मंगल दोष एवं उपाय' पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

२० दिसंबर को सप्तम अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। २१ दिसंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। व्याख्यानमाला में भाग लेने के इच्छुक वक्तागण अपने व्याख्यान की एक प्रति और एक फोटो ०५ दिसंबर से पूर्व भेजकर पंजीकरण करा लें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

श्री बाबूलाल शास्त्री, मो. ०९४१३१२९५०२

श्री एस.एल. साहू, मो. ०९४६१८४९५२१

पं. अजय शर्मा, मो. ०९८२९९५७३९


सिवनी में दो दिवसीय अखिल भारतीय श्री शनिदेव ज्ञान दर्शन सम्मेलन का आयोजन

दिनांक             : ०७-०८ नवंबर, २००९

स्थान   : ग्राम पलारी, जिला सिवनी, मध्यप्रदेश

आगामी ०७ नवंबर को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पलारी ग्राम के समीप सुरम्य पहाड़ी में अखिल भारतीय श्री शनिदेव ज्ञान दर्शन सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि इस पहाड़ी में कुछ समय पूर्व भगवान शनि की स्वयंभू शिला प्रकट हुई थी। इस दर्शनीय स्थल पर होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए विद्वज्जन भाग लेंगे। भगवान शनि से संबंधित समस्त ज्ञान दर्शन को जन-जन तक पहुंचाना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें उपस्थित विद्वज्जन पुराणों में शनिदेव, यूरोपीय साहित्य में शनिदेव आदि शनि से संबद्ध विभिन्न विषयों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अपने आने की स्वीकृति तथा परिचर्चा में दिए जाने वाले व्याख्यान की एक प्रति जल्द से जल्द प्रेषित करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

डॉ. सुनील अग्रवाल (अध्यक्ष), जिंदल डायग्नोस्टिक्स, लाला बिल्डिंग, नेहरू रोड, हिंदी मेन बोर्ड स्कूल के सामने, सिवनी (म.प्र.)  फोन : (०७६९२) २२३५३४, मो. : ०९३०१४१००५८

डॉ. पं. धर्मनारायण तिवारी (संयोजक), शताब्दी ज्योतिष सम्राट जी-१३, अपर बैनगंगा कॉलोनी, बारापत्थर, सिवनी (म.प्र.) फोन : (०७६९२) २२२८३२, ०९४२५८४३४३२


 

ऋषिकेश में अ.भा. ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन का आयोजन

दिनांक             : १४-१५ नवंबर, २००९

स्थान   : जयराम आश्रम, ऋषिकेश

आगामी १४ नवंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पं.) के तत्वावधान में ऋषिकेश स्थित जयराम आश्रम में महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है। अधिवेशन में देश के कोने कोने से आए विद्वज्जन एवं बंधुगण भाग लेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में एक दिन का पूरा सत्र ज्योतिष पर आधारित होगा। इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी विद्वज्जन अपने-अपने विचारों से उपस्थित श्रोताओं को अवगत कराएंगे। अधिवेशन में एक स्मारिका ÷ब्रह्मस्तोत्रस्विनी' भी प्रकाशित की जाएगी जिसमें सेमिनार में विद्वानों के व्यक्त विचार प्रकाशित किए जाएंगे। सेमिनार के मुख्य विषय इस प्रकार हैं-

 आयुर्वेद  ज्योतिष  वास्तु  योग  राष्ट्रीय उत्कर्ष  समाज के विकास में ब्राह्मणों की भूमिका  धर्म संस्कृति

अधिवेशन में भाग लेने के इच्छुक विद्वान अपने आने की सूचना एवं सेमिनार में पढ़े जाने वाले निबंध की एक प्रति २५ अक्तूबर से पूर्व भेज दें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

पं. चंद्र प्रकाश गोसाईं (राष्ट्रीय महामंत्री), मो. ०९८६८५७२०९०

पं. शुभेश शर्मन (राष्ट्रीय प्रवक्ता), मो. ०९८११११२४६९

पं. आर. के. शर्मा, मो. ०९९९७८३०००९

पं. सी. एस. शर्मा, मो. ०९८३७०६१५४६

 


 

फ्यूचर पॉइंट द्वारा हस्तरेखा विज्ञान पर ज्योतिष कार्यशाला का आयोजन

दिनांक        : २९ नवंबर २००९

वक्ता          : श्री एस. एल. शर्मा

स्थान         : X-35 ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-२

               नई दिल्ली-११००२०

शुल्क         : ५००/-

श्री एस. एल. शर्मा जोधपुर के एक अनुभवी व जाने माने हस्तरेखाविद् हैं। इन्हें हस्तरेखा के अतिरिक्त ज्योतिष के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। इन्हें हस्तरेखा के क्षेत्र में ३० वर्ष का विषाल अनुभव प्राप्त है। आगामी २२ नवंबर को अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ, दिल्ली के ओखला स्थित प्रधान कार्यालय के परिसर में श्री शर्मा हस्तरेखा विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान देंगे।

विषय परिचय :

  1. हाथों के प्रकार।

  2. हाथों की मुख्य और गौण रेखाएं एवं उनका महत्व।

  3. हस्तरेखा विज्ञान द्वारा सटीक भविष्यवाणी कैसे करें?

  4. हाथों पर पाए जाने वाले यवों, पर्वतों व अन्य चिह्नों का सटीक भविष्यवाणी में महत्व।

  5.   हस्तरेखा द्वारा जीवन में घटने वाली मुख्य घटनाओं का काल निर्धारण कैसे करें।

यह कार्यशाला हस्तरेखा शास्त्र के विद्यार्थिर्यों एवं विशेषज्ञों के लिए उत्तम है। इस कार्यशाला में एक हस्तरेखा विशेषज्ञ द्वारा विशेष योग एवं काल गणना विधी सीख पाएंगे। कार्यषाला में भाग लेने वालों को हस्तरेखा विज्ञान की पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शुल्क का भुगतान दिल्ली में देय चेक अथवा नकद के रूप में फ्यूचर पॉइंट प्रा. लि. के नाम इंडियन बैंक की खाता
सं.- ४०८३३३००६ में करें। अपनी सीट सुरक्षित कराने के लिए बैंक में उपयुक्त राशि जमा कर फोन द्वारा सूचित कर दें।

कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें-

संजय अग्रवाल- फोन : ०११-४०५४१०४०

राजीव मेहता- फोन : ०११-४०५४१०२१/२२

ध्यान रहे कि कार्यशाला की सीटें सीमित हैं।

 

 


 

Nakshatra-2010

February 1-7, 2010, Hall No. 15, Pragati Maidan, New Delhi

प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पंचम ÷÷नक्षत्र २०१०'' प्रदर्शनी का आयोजन

ज्योतिष को आदि काल से ही भाग्य की वाणी और लेखा माना जाता रहा है। भारतीय ज्योतिष हजारों वर्ष पुराना है। इसका आधार जन्मकालिक ग्रह की सापेक्ष स्थिति है। मनुष्य के भाग्य को आकार देने में ज्योतिष की भूमिका अहम होती है। इसके गहन विश्लेषण से किसी व्यक्ति के अतीत में घटी और भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। आज पाश्चात्य जगत भी भारतीय ज्योतिष का कायल है।

पिछले वर्षों की सफलता को देखते हुए वर्ष २०१० में भी ITPO एवं देश की अग्रणी ज्योतिष संस्था फ्यूचर पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय नक्षत्र २०१० प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्षनी प्रगति मैदान के हॉल नं. १५ में 01 फरवरी से ०७ फरवरी तक चलेगी। इसी दौरान प्रगतिमैदान में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन भी हो रहा है।

प्रदर्शनी में ज्योतिष, वास्तु, अंक शास्त्र, मुखाकृति विज्ञान, हस्तरेखा, हस्ताक्षर विज्ञान, टैरो रीडिंग आदि के आधार पर फलादेश किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर आधारित जन्मकुंडली, ज्योतिषीय सॉफ्टवेयर, ज्योतिष, वास्तु, योग, वेद-विज्ञान की शिक्षा देने वाले शिक्षण-संस्थानों, पुस्तकों, वेद-विज्ञान के पाक्षिकों और पत्रिकाओं, पूजा और समस्या निवारण की सामग्रियों रत्नों, अगरबत्तियों, वास्तु तथा फेंग शुई सामग्रियों, भगवान भगवती के चित्रों, मंत्रों की सीडी और कैसेट, जड़ी-बूटियों, वैकल्पिक चिकित्सा के उत्पादों आदि की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

नक्षत्रों के इस अद्भुत संसार को उजागर करने और भारतीय ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में आम जनता को जहां एक ओर विद्वान ज्योतिर्विदों द्वारा सलाह दी जाएगी, वहीं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उपर्युक्त सभी विद्याओं से संबंधित क्षेत्र में परामर्श देने अथवा व्यापारिक प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए स्टॉल लेने वाले इच्छुक व्यक्ति तुरंत बुकिंग कराएं और ५ प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं। ध्यान दें, छूट की सुविधा ३० नवंबर तक ही है। अतः स्टॉल की पूरी राशि ३० नवंबर या उससे पहले फ्यूचर पॉइंट में जमा हो जानी चाहिए।

बिक्री स्टॉल  :   ४,०००/- रु. प्र्रति वर्गमीटर + सर्विस टेक्स १०.३%

   ९ वर्गमीटर का शुल्क ३७,७२३/- (५% छूट के बाद)
१२ वर्गमीटर का शुल्क ५०,२९७/- (५
% छूट के बाद)

परामर्श स्टॉल  : २,०००/- रु. प्रति वर्गमीटर + सर्विस टेक्स १०.३%

६ वर्गमीटर का शुल्क १२,५७५/- (५% छूट के बाद)

परामर्श स्टॉल  में केवल सलाह दी जा सकेगी, ब्रिकी की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी अपना स्थान आरक्षित कराने के लिए पूरी राशि का ड्राफ्ट  ITPO  के नाम बनवाकर फ्यूचर पॉइंट- D-68, हौज खास, नई दिल्ली-१६ के पते पर भेज दें।

ध्यान रहे, शुल्क की ऊपर दी गई दर ३० नवंबर तक मान्य है। इसके बाद किसी भी तरह की छूट की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।

स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क करें :

फ्यूचर पॉइंट- डी-६८, हौज खास, नई दिल्ली-१६

श्री राजीव मेहता : ०११-४०५४१०२१, १०२४

श्रीमती आभा बंसल, मो : ९९१००८०००२, ९३५०५०८००१

 

 
 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।