Untitled Document


     
 
 
-
 
Untitled Document
मुख्य पृष्ठ
आपके पत्र
  संपादकीय
ज्योतिषीय समाचार
ज्योतिषीय सामग्री
सामयिक चर्चा
व्रत/पर्व
आवरण कथा
श्री हनुमान महिमा
सत्य कथा
ज्योतिष गंगा
हेल्थ कैप्सूल
    हस्तरेखा
 विचार गोष्ठी
अध्यात्म
पावन स्थल
ज्ञान सरिता
समस्या समाधान
वास्तु परामर्श
वास्तु समाधान
टोटके
राशिफल
शेयर बाजार
ग्रह स्थिति व्यापार
पुस्तक समीक्षा
पंचांग
राहुकाल
ग्रह स्पष्ट
प्रश्न जन्मपत्री
मुफ्त उपहार
क्या नास्तिक व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति का कारण उसके पूर्व जन्म के कर्मों का फल है?  
 (i)हां
 (ii) नहीं
 (iii)पता नहीं

  

 

आपके पत्र

 गागर में सागर है पत्रिका

मैं आपकी पत्रिका का नियमित पाठक हूं। इस पत्रिका में ज्योतिष संबंधी सारे तथ्य स्पष्ट रूप से पाए जाते हैं। माह सितंबर का शनि कष्ट निवारण हनुमान विशेषांक पढ़ा। आवरण कथा में शनि एवं हनुमान से जुड़े लेख ज्ञानवर्द्धक लगे। वास्तव में यह पत्रिका गागर में सागर के समान है। 

कुछ सुझाव हैं

   ज्योतिष सीखने की एक श्रृंखला आरंभ करें।

   फलादेश का सटीक समय निर्धारित करने की विधि बताएं।

   सारे ग्रहों एवं भावों से संबंधित विशेषांक निकालें।

   हर माह कुछ विशेष व्यक्तियों से संबंधित कुंडली विश्लेषण प्रकाशित करें।

   आपकी पत्रिका निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी कामना है।

-राहुल यादव, गोरखपुर

पत्रिका का भविष्य उज्ज्वल

आपकी पत्रिका का प्रथम बार ÷÷शंख विशेषांक'' पढ़ा। दक्षिणावर्ती शंख पर लिखा गया संपादकीय काफी उपयोगी लगा। आपकी पत्रिका का भविष्य निश्चय ही उज्ज्वल है। यह पत्रिका अन्य सभी ज्योतिषीय पत्रिकाओं से आगे है। इसी तरह भविष्य में विशेषांक निकालते रहें, यही मेरी हार्दिक इच्छा है।

-डॉ. सुनील, जबलपुर

सारगर्भित आलेख

फ्यूचर समाचार का सितंबर २००९ का अंक पढ़ा। पत्रिका के सभी आलेख ज्ञानवर्द्धक एवं पठनीय थे। ज्योतिष की अन्य पत्रिकाओं की अपेक्षा इसके आलेख सारगर्भित लगे। मेरा आग्रह है कि बच्चों के लिए कोई ऐसा कालम शुरू करें जिसे पढ़कर लोग अपने बच्चों की देखभाल ठीक तरह से कर सकें।

-ललित सिंह, सहारनुपर

समय से मिल रही है पत्रिका

मुझे फ्यूचर समाचार हर महीने के प्रथम सप्ताह में मिल रही है, इसके लिए मैं संपूर्ण पत्रिका परिवार का आभारी हूं।

÷हस्तरेखा विशेषांक' के कुछ लेख बहुत ही ज्ञानवर्द्धक रहे जैसे हस्त रेखा द्वारा ग्रह स्थिति ज्ञान, भविष्य में होने वाले धन लाभ को जानिए, हथेली पर चिह्न कहीं शुभ कहीं अशुभ, आपकी हस्तरेखाएं और रोग आदि। आग्रह है कि छात्रों के हित में कैरियर विशेषांक निकालें ताकि उन्हें भी पत्रिका का लाभ मिल।

-घनश्याम दूबे, इलाहाबाद

स्तरीय पत्रिका

आपकी और हमारी पत्रिका ÷फ्यूचर समाचार' निस्सन्देह ज्योतिष शास्त्र की एक स्तरीय पत्रिका है। सितंबर अंक तो पढ़ते ही बनता है। शनि कष्ट निवारक हनुमान विशेषांक सर्वथा प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। आपकी उपहार योजना भी बहुत आकर्षक है।

आगामी दिनों में हमारी यह पत्रिका श्रेष्ठता के नए शिखर छुए, इसी शुभ कामना के साथ

-डॉ. प्रमोद कुमार कोयल, भोपाल

सारगर्भित संपादकीय

आपके फ्यूचर समाचार के अंकों की साज सज्जा दिनों दिन आर्कषक होती जा रही है। आपका संपादकीय भी बहुत सारगर्भित होता है। इसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। पत्रिका का यह स्तर बनाए रखें। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

-बी.एल. शर्र्मा, इंदौर

समय पर उपलब्धता
सुनिश्चित करें

मुझे आपकी पत्रिका की बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है। किंतु जब यह समय पर नहीं मिल पाती तो बहुत दुख होता है। इसीलिए अनुरोध है कि इसकी समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। वैसे, पत्रिका स्वयं में अनूठी है और ज्योतिष का कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। इसमें प्रकाशित तथ्यपूर्ण आलेखों के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। सितंबर २००९ के अंक में प्रकाशित शनि कष्टनिवारक हनुमान विशेषांक काफी ज्ञानवर्धक लगा।

-अनिल डोगरा, लखनऊ

 

पाठकों के सुझाव आमंत्रित हैं। आप किस विषय पर विशेषांक पढ़ना पसंद करेंगे, हमें लिखें।         

-सं.

 
Untitled Document
-
फ्यूचर पॉइंट द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।