हमारे बारे में


Future Astro

ज्योतिष व पराविद्या के क्षेत्र में विश्व की अग्रणीय संस्था फ्यचूर पॉइंट द्वारा वर्ष 1996 से निरंतर प्रकाशित की जाने वाली फ्यूचर समाचार पत्रिका भारतीय ज्योतिष ज्ञान में रूचि रखने वाले जनमानस की सर्वश्रेष्ठ पसंद बन गई है। फ्यूचर समाचार' भारत की प्रमुख ज्योतिषीय पत्रिकाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय पत्रिका है। इसका वितरण ए. एच. व्हीलर की विक्रय संस्था के माध्यम से एवं अनेक एजेंट द्वारा, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी किया जा रहा है। इसके 3 लाख पाठक हैं। इस पत्रिका को घर के सभी सदस्य पढ़ते हैं। हमें विश्वास है कि ज्योतिष जगत से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपने को फ्यूचर समाचार के किसी भी अंक को पढ़ने से वंचित रखना नहीं चाहेगा।

फ्यूचर समाचार के समाधान स्तंभों द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे पास हजारों पत्र आते हैं। इसके माध्यम से प्रतिमाह वास्तु परामर्श, समस्या समाधान, शेयर बाजार संबंधी जानकारी घर बैठे पाठकों को मुफ्त में उपलब्ध होती है। विचार गोष्ठी, प्रश्न जन्मपत्री और ज्ञान सरिता जैसी प्रतियोगिताओं में हजारों पाठक पुरुस्कार पा चुके हैं। हर माह इस पत्रिका के साथ एक मुफ्त उपहार भी दिया जाता है।



उद्देश्य

Our Goal

फ्यूचर समाचार पत्रिका का मूल उद्देश्य ज्योतिष को व्यवहारिक रूप में घर-घर तक पहुंचाना है। इस पत्रिका में ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखाविज्ञान आदि पराविद्याओं व अन्य विषयों पर राष्ट्र के अग्रणीय विद्वानों द्वारा लेख लिखे जाते हैं। यही वह पत्रिका है जिसके कारण अब राष्ट्र का युवा वर्ग ज्योतिष व अन्य पराविद्याओं से अनभिज्ञ नहीं है और उन्हें ज्योतिष ज्ञान के खोए हुए गौरव को पुनः प्राप्त करने के प्रयास करने हेतु निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।


प्रत्येक अंक एक अनूठा विशेषांक


इस पत्रिका की आवरण कथा के विभिन्न लेखों में अलग-अलग विशेषांक में वांछित विषय पर विस्तृत जानकारी दी जाती है। फ्यूचर समाचार का हर विशेषांक एक अनूठा विशेषांक होता है। जिसमें संबंधित विषय पर ज्योतिर्विदों, आम पाठकों व जिज्ञासुओं के लिए विस्तृत जानकारी मिल जाती है।

ज्योतिष, वास्तु एवं हस्तरेखा पर विश्लेषणात्मक आलेख ज्योतिष जगत के समाचार सामयिक चर्चा एवं माह के पर्व-व्रत ज्योतिष, वास्तु, व्यापार एवं शेयर समस्या समाधान ज्योतिषीय सामग्री की पहचान एवं उपयोग ज्योतिष प्रश्नोत्तरी एवं सत्य कथा पुस्तक समीक्षा, पंचांग अध्यात्म एवं धार्मिक स्थल योग, आहार एवं स्वास्थ्य शेयर, व्यापार एवं मासिक भविष्यफल

  • संपादकीय :

    ज्योतिष क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले, 30 वर्षों से अनवरत शोध कार्य में संलग्न एवं ज्योतिषीय सॉफ्टवेयर के निर्माता, अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के अध्यक्ष, फ्यूचर पॉइंट के चेयरमैन एव

    फ्यूचर समाचार' तथा रिसर्च जर्नल ऑफ एस्ट्रोलॉजी' के मुख्य संपादक श्री अरुण बंसल जी के सार गर्भित विचारों से ओत-प्रोत संपादकीय को पढ़ने के लिए दैवज्ञ समाज विशेष उत्सुक रहता है। इस ज्ञानवर्धक संपादकीय द्वारा आप अपने ज्ञान को शुद्ध एवं परिष्कृत कर सकते हैं।

  • ज्योतिषीय गतिविधियां व समाचार :

    इस कॉलम में ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी मिलती है जिससे आम लोग व ज्योतिर्विद अपने ज्योतिषीय ज्ञान का आदान-प्रदान करने हेतु विभिन्न संगोष्ठियों, ज्योतिष सम्मेलनों व कार्यशालाओं आदि में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त करते हैं तथा ज्योतिष ज्ञान का प्रचार-प्रसार व पठन-पाठन करने हेतु प्रोत्साहित होते हैं, साथ ही जाने-माने पराविद्या विशेषज्ञों के ज्ञान व मार्गदर्शन से लाभान्वित होते हैं व इन विशेषज्ञों द्वारा किये गये नवीन शोधों की जानकारी भी प्राप्त करते हैं।

  • व्रत, पर्व व त्योहार :

    व्रत, पर्व व त्योहार हिंदू धर्म व संस्कृति की रीढ़ की हड्डी हैं। इस स्तंभ के अंतर्गत आम जनता को व्रत, पर्व, त्योहार के मनाए जाने के पीछे की मूल धारणा की समुचित जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया जाता है व साथ ही ज्योतिर्विदों को उनकी गणना के आधार से भी अवगत कराया जाता है।

  • सामयिक चर्चा :

    इस कॉलम में आज के युग में कुछ घटनाएं क्यों हो रही हैं या राजनैतिक गलियारों की उथल पुथल के ज्योतिषीय कारणों व फलों का समावेश भी किया जाता है। सामयिक चर्चा ज्योतिर्विद समाज का सर्वाधिक लोकप्रिय कॉलम है।

  • फलित विचार :

    इस कॉलम के अंतर्गत ज्योतिष द्वारा फल कथन के सूत्रों को उदाहरण सहित समझाया जाता है।

  • सत्य कथा :

    इस सर्वश्रेष्ठ व सर्वाधिक लोकप्रिय कॉलम में किसी व्यक्ति विशेष के जीवन में घटित हुई घटना के ज्योतिषीय कारणों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाता है। अत्यंत रोचक सत्य कथा के अध्ययन से ज्योतिष शास्त्र की सत्यता का बोध होता है।

  • सितारों की कहानी :

    बहुत समय से एक ऐसे कॉलम की आवश्यकता थी जिसके तहत नियमित रूप से ज्योतिषीय विश्लेषण का व्यवहारिक व सरल रूप ज्योतिष शिक्षा में रूचि रखने वाले आम पाठक के लिए पेश किया जाए। इस प्रयास में सितारों की कहानी सितारों' की जबानी' नामक यह कॉलम विशेष सफल हो रहा है। इससे ज्योतिष ज्ञान की बारीकियों का ज्ञान होता है।

  • हस्तरेखा :

    इस कॉलम से हस्तरेखाविज्ञान के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है साथ ही फलादेश की बारीकियों को समझने में सहायता मिलती है।

  • ज्योतिषीय सामग्री :

    दुर्लभ ज्योतिषीय सामग्री जैसे- रत्न, रुद्राक्ष, यंत्र, स्फटिक, माला, पारद, शंख, लॉकेट, फेंग शुई, पिरामिड आदि ज्योतिषीय उत्पादों का ज्योतिर्विद समाज में उपायों के तौर पर विशेष प्रचलन है। परंतु उचित जानकारी के अभाव में आम लोग इनके प्रयोग से अपरिचित रहते हैं। इस स्तंभ के माध्यम से ज्योतिषीय उत्पाद के बारे में प्रत्येक विशेषांक में विशेष जानकारी दी जाती है अवश्य लाभ उठायें।

  • वास्तु विज्ञान :

    इस स्तंभ से घर व व्यवसायिक स्थल को वास्तुसम्मत बनाए जाने की उचित जानकारी उपलब्ध होती है। वास्तु विज्ञान, वास्तु परामर्श तथा वास्तु समाधान आदि नाम से छपने वाले स्तंभों से वास्तु संबंधित वांछित ज्ञान व तथ्य जन सामान्य के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

  • हैल्थ कैप्सूल :

    हैल्थ कैप्सूल स्तंभ में स्वास्थ्य प्रतिरक्षण की उपयोगी जानकारी दी जाती है।

  • विचार गोष्ठी :

    विचार गोष्ठी स्तंभ के अंतर्गत किसी एक विषय पर विभिन्न विद्वानों द्वारा की गई गहन चर्चा को संक्षिप्त व सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ लेखक को ज्योतिष मर्मज्ञ की उपाधि व पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है।

  • अध्यात्म :

    इस स्तंभ के अंतर्गत अध्यात्मवाद में रूचि रखने वाले पाठकों के लिए विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता की विचारधारा को प्रस्तुत किया जाता है।

  • पावन स्थल :

    आपकी किसी विपत्ति या किसी ग्रह की शांति के लिए कौन से तीर्थ स्थल या मंदिर में जाना चाहिए इस हेतु पावन स्थल नामक स्तंभ पढ़ें। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग इस कॉलम को पढ़ने में विशेष रूचि दिखाते हैं।

  • पुस्तक समीक्षा :

    इस स्तंभ के अंतर्गत ज्योतिष, वास्तु, अंक शास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान तथा अन्य धार्मिक, आध्यात्मिक, योग आदि से संबंधित श्रेष्ठ पुस्तकों की समीक्षा पढ़ें।

  • समस्या समाधान :

    इस स्तंभ के माध्यम से हम आपकी समस्याओं के निराकरण हेतु वचनबद्ध हैं।

  • टोटके :

    कुछ उपयोगी टोटके कॉलम में आमतौर पर प्रयोग में लाए जाने वाले उपायों की चर्चा की जाती है। इन टोटकों में ज्यादातर उन उपायों का वर्णन किया जाता है जो लोकपरम्परा के अनुसार इनके शीघ्र प्रभावी होने के कारण समय-समय पर प्रयोग में लाए जाते हैं।

  • पंचांग :

    इस कॉलम के अंतर्गत पूरे महीने के लिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, दिनमान, राहुकाल व ग्रह स्पष्ट इत्यादि की जानकारी दी जाती है।

  • मासिक भविष्यफल :

    इस स्तंभ में १२ राशियों का मासिक भविष्यफल नियमित रूप से प्रकाशित होता है। पूर्णतया प्रोफेशनल होने के कारण फलादेश अधिक सूक्ष्म व सटीक होता है।

  • विज्ञापन :

    इस पत्रिका में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों से भी ज्योतिष से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • मासिक प्रश्न :

    इसके अंतर्गत आप हमारी प्रश्न जन्मपत्री (प्राब्लम हॉरोस्कोप) प्रतियोगिता में भाग लेकर विजयी होने पर पुरुस्कार प्राप्त कर सकते हैं।


www.futuresamachar.com


फ्यूचर समाचार पत्रिका के वितरक पूरे भारत में मौजूद हैं। फ्यूचर समाचार पत्रिका की वेबसाइट से फ्यचूर समाचार का वेब ऐडीशन भी प्राप्त किया जा सकता है।